उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)हल्द्वानी लाल कुआं.में खाद्य विभाग की छापेमारी.काजू कतली में निकली फंगस.कई सैंपल लिए।।

दीपावली पर मिठाइयों की जांच अभियान, हल्द्वानी में काला ढूंगी रोड पर मसहूर कंपनी की काजू कतली का नमूना लिया गया,

हल्द्वानी
दीपावली पर्व के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को लालकुआं और हल्द्वानी में व्यापक जांच अभियान चलाया। अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देहरादून तथा जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर संचालित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

अभियान के दौरान मिठाई के कुल चार नमूने एकत्र किए गए। वहीं हल्द्वानी में एक प्रसिद्ध मिठाई निर्माता कंपनी की काजू कतली में फंगस की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैच नंबर की काजू कतली का नमूना जांच हेतु भरा गया। सभी नमूने राजकीय खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियम अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) सीएम धामी की पत्रकार वार्ता, केंद्रीय बजट को लेकर कहीं बड़ी बात।।

अभियान के दौरान टीम द्वारा कुल 11 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भी किया गया। टीम में उपायुक्त (कुमाऊं मंडल) खाद्य संरक्षण डॉ. राजेंद्र सिंह कठायत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नैनीताल अनिल कुमार मिश्रा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी अभय कुमार सिंह तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी ग्रामीण नंदकिशोर शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll

खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे दीपावली के अवसर पर सिर्फ गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें और किसी भी प्रकार की मिलावट की शिकायत तुरंत विभाग को सूचित करें। विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ad Ad
To Top