उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)उत्तराखंड में कोहरे से रुकेगी रफ्तार. बढ़ेगी ठंड ।।

Uttarakhand City news dehradun उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र में 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के तराई क्षेत्र में उथला छिछला कोर छाए रहने की संभावना जताई है मौसम विभाग ने नैनीताल तथा उधम सिंह नगर सहित हरिद्वार जनपदों में कोहरे की भी संभावना व्यक्त की है। इसके अलावा उच्च हिमालय क्षेत्र में हल्की बरसात के बाद कड़ाके की ठंड पडनी प्रारंभ हो गई है तथा बद्रीनाथ और केदारनाथ क्षेत्र में अनेक जगहों पर पानी जमने की भी खबरें आ रही है

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) सीएम धामी ने पद्म भूषण सम्मान चयनित होने पर श्री भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई ।।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तराखंड राज्य में आज 16 दिसंबर मंगलवार को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के मैदानी इलाकों में सुबह के समय उथला कोहरा या कुहासा छाए रहने की संभावना जताई गई है। राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। यहां का अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री रहने की संभावना है। यहां सुबह और शाम को ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) मुख्यमंत्री द्वारा अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए रु. 195 करोड़ की धनराशि की मंजूरी

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)सीएम धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के निधन पर जताया दुख ।।

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा बना रह सकता है।
राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

Ad Ad
To Top