उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)शीत लहर का असर.स्कूलों के लिए डीएम ने जारी किए यह निर्देश ।।

शीतलहर का असर: देहरादून में 31 जनवरी तक स्कूल व आंगनबाड़ी 8:30 बजे के बाद ही खुलेंगे
देहरादून।
प्रदेश में जारी शीतकाल और बढ़ती शीतलहर के चलते देहरादून जनपद में कड़ाके की ठंड, पाला और कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में जनपद के अधिकांश क्षेत्रों में प्रातःकाल पाला पड़ने और उथले कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है। इससे आम जनमानस के साथ-साथ विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। आपदा न्यूनीकरण एवं शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिलाधिकारी एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष सविन बंसल ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार जनपद देहरादून में कक्षा 12 तक के सभी शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ-साथ समस्त आंगनबाड़ी केंद्र 31 जनवरी, 2026 तक प्रातः 8:30 बजे के बाद ही संचालित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों के अंतर्गत आने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

Ad Ad
To Top