उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) उत्तराखंड में आए भूकंप के झटके,लोग घरों से बाहर निकले ।।

उत्तराखंड में एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार सुबह रुद्रप्रयाग में 5.02 तीव्रता के झटकों से करीब 10-15 सेकंड तक धरती कांपती रही।

अचानक आए भूकंप के झटकों से लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप सुबह 5:13:17 बजे दर्ज किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.02 मापी गई। भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में था, जबकि इसकी गहराई जमीन से लगभग 15 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, झटके करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए। इस दौरान घरों और इमारतों में कंपन साफ तौर पर महसूस हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां नगर निगम ने हटाया बड़ा अवैध अतिक्रमण ।।

फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है।

To Top