Uttarakhand city news
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में बुधवार सुबह अचानक धरती हिल उठी। सुबह 7 बजकर 48 मिनट पर आए भूकंप के झटकों से कुछ पल के लिए लोगों में हलचल मच गई। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था।
भूकंप के समय ज्यादातर लोग अपने रोजमर्रा के कामों में लगे हुए थे, ऐसे में कई लोगों को झटकों का एहसास तक नहीं हुआ। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की कंपन महसूस की गई, जिससे लोग सतर्क जरूर हो गए। बागेश्वर जिला राजधानी देहरादून से करीब 196 किलोमीटर दूर स्थित है।




