उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) भारी वर्षा को लेकर अब इन दो जनपदों के स्कूलों में नहीं बजेगी घंटी. बच्चोंकी सुरक्षा के चलते डीएम ने दिए आदेश।

राज्य में मानसून धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है जिसके बाद प्रदेश भर में हो रही लगातार बरसात के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है इस बीच लगातार हो रही भारी बरसात को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने का फैसला लिया है शनिवार को भी रुद्रप्रयाग के जिला अधिकारी ने एक दिवस अवकाश की घोषणा की है।
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश होने की संभावना के कारण जनपद रुद्रप्रयाग के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अलर्ट को देखते हुए जनपद के कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में कल 06 जुलाई को अवकाश रहेगा। इसके अलावा उधम सिंह नगर के भी जिला अधिकारी ने शनिवार को अवकाश घोषित किया है जबकि पौड़ी के जिला अधिकारी ने भी बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अवकाश की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की उत्पादकों कें साथ गोष्टी ।।

= आदेशःः

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 05-07-2024 से दिनांक 09-07-2024 तक को जनपद में कहीं कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये जा रहे बुलेटिन एवं एडवाइजरी के आधार पर जनपद में विगत 02 दिनों में 51 मि०मी० एवं 32 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है और अभी वर्षा जारी है, के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर जनहित को देखते हुए समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन दिनांक 06.07.2024 (शनिवार) को बन्द रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(खटीमा) सीएम धामी ने विंटर कार्निवल का किया शुभारंभ।।

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

दिनांक 05 जुलाई 2024

(उदय राज सिंह) जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर।

कार्यालय जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर।

जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं आपातकालीन परिचालन केन्द्र, ऊधम सिंह नगर।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के अनाम द्वीपों एवं चट्टानों का होगा नामकरण, आप भी दे सकते हैं अपना सुझाव ।।

दूरभाष नं० 05944-250250/250719 फैक्स ना० 250103 टोल की नं0 1077 email.ddmausn@gmail.com

पत्र संख्या-२०११/आ०प्र० प्रा०/आदेश/2024-25

प्रतिलिपिः-

01-सचिव, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, उत्तराखण्ड शासन देहरादून। 02-महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तराखण्ड शाासन, देहरादून।

03-आयुक्त, कुमाउ मण्डल नैनीताल को सूचनार्थ।

निम्नांकित को अनुपालनार्थः-

  1. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंह नगर।
  2. मुख्य विकास अधिकारी, ऊधमसिंह नगर।
  3. मुख्य चिकित्साधिकारी, ऊधमसिंह नगर।
  4. समस्त उपजिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर।
  5. जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास, ऊधमसिंह नगर।
  6. जिला सूचना अधिकारी, ऊधमसिंह नगर को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि जनहित के दृष्टिगत प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से उक्त आदेश का निःशुल्क प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर।

दिनांक जुलाई 2024

Ad Ad
To Top