आवश्यक / अति महत्वपूर्ण
कार्यालय-जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, उत्तरकाशी।
संख्या 663/13-30प्र0/2025-26
दिनांक 01 फरवरी, 2026
उत्तरकाशी
सेवा में,
- समस्त आई०आरएस० नामित अधिकारीगण, जनपद उत्तरकाशी।
- समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण, जनपद उत्तरकाशी।
- कमान अधिकारी, 72 आर०सी०सी०/1442 बी०सी०सी०, सीमा सडक संगठन, उत्तरकाशी।
- अधीक्षण अभियन्ता, छटवीं वृत्त लो०नि०वि, उत्तरकाशी
। 5. समस्त प्रभागीय वनाधिकारी/उप निदेशक, जनपद उत्तरकाशी।
- उप जिलाधिकारी, भटवाड़ी/डुण्डा/बड़कोट/पुरोला (दस्ती)
- तहसीलदार, भटवाड़ी/डुण्डा/चिन्यालीसौड़ / बड़कोट/पुरोला/मोरी।
- अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड, बडकोट ।
- अधिशासी अभियन्ता, (नोडल) विद्युत वितरण खण्ड, उत्तरकाशी।
- थानाध्यक्ष, कोतवाली बाजार/मनेरी/हर्षिल/धरासू / बडकोट/पुरोला/मोरी
- प्रबन्धक, एन०एच०आई०डी०सी०एल०/ब्रिडकुल/वेवकॉस ।
विषयः-

जनपद में बर्फवारी/ हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के सम्बन्ध में।
उपर्युक्त विषयक राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून के पत्र संख्या 64/SEOCV/73/IMD (2015) अवगत कराया गया है कि Defence Geoinformatics Research Establishment (DGRE), Chandigardh द्वारा दिनांक 01.02.2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 01.02.2026 की सायं 05:00 बजे से दिनांक-02.02.2026 की सायं 05:00 बजे तक जनपद के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी/ हिम्स्खलन की सम्भावना व्यक्त की गयी है। (Danger level-2 में रखा गया है) में बर्फबारी / हिमस्खलन की संभावना जताई गयी है। ऐसे में इन क्षेत्रों में अधिक बर्फ पड़ने की दशा अवधाव या अवलांच का खतरा भी हो सकता है।
उक्त के दुष्टिगत जनपद में भी निम्नलिखित बिन्दुओं पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें-
- प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुए सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाय।
- हिमस्खलन/बर्फ गिरने की दशा में बर्फ वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करें अन्यथा इससे बचें।
- हिमस्खलन/बर्फ गिरने के दौरान अपने घरों या अस्थायी आवासों, गौशालाओं की छतों पर अधिक बर्फ न जमा
होने दें व इसे साफ करते रहें।
- बर्फीले क्षेत्रों में आवागमन के दौरान बर्फ के फिसलने पर नजर बनाये रखें।
- यदि किन्हीं कारणों से अस्थायी रूप से अधिक बर्फ पड़ने वाले क्षेत्रों में निवास कर रहें हो तो एक-दो दिन के
लिए निचले स्थानों पर चले जायें।
- पुराने अवलांच (हिमस्खलन) घटित क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता रखें। कृपया इसे उक्त संवेदनशील क्षेत्रों में प्रसारित करने का कष्ट करें।
- किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं की तत्काल आदान-प्रदान
किया जाय।
- कमाण्डर, सीमा सड़क संगठन / अधि०अभि० राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड, बडकोट/अधि० अभि०, लो० नि० वि०. भटवाडी / उत्तरकाशी/बडकोट/पुरोला/पी०एम०जी०एस० वाई० आदि द्वारा अपने नियंत्रणाधीन मोटर मार्गों के संवेदनशील स्थालों पर पर्याप्त मात्रा में मशीनरी / मजदूरों की तैनाती करें।
- आम जनमानस को हिमस्खलन / बर्फ गिरने की दशा में बर्फ वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करने हेतु सचेत करें तथा बर्फबारी के दौरान हिमस्खलन वाले स्थानों में नहीं जाने / सतर्क रहने के लिये सूचित करें। बर्फबारी/पाला पड़ने से प्रभावित होने स्थानों यथा राडी टॉप/चौरंगी/सुक्की/हर्षिल / गंगोत्री / स्यानाचट्टी-जानकीचट्टी आदि स्थानों पर प्रर्याप्त मात्रा में में चूना, नमक डालते हुये पर्याप्त मात्रा में मजदूर/मशीनरी की तैनाती करेंगे। मार्ग प्रभावित होने की स्थिति में पुलिस उक्त स्थानों पर यातायात नियंत्रित करेंगे।
636/13-300/2025-26
2
1/2166/2026
-2-
- स्थानीय लोगों ठंड से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में अलाव की व्यवस्था तथा बेसहारा / बेघर लोगों हेतु रेनबसेरा में रहने की व्यवस्था की जाय। सुनिश्चि किया जाय कि शीतलहर/ठंड के कारण किसी प्रकार की जन-हानि न हो पाय।
- एस०डी०आर०एफ० / अग्निशमन विभाग/एस०डी०आर०एफ०/समस्त पुलिस चौकी थानें / क्यू०आर०टी० खोज-बचाव टीम एवं तहसील आपदा प्रबन्धन उपकरणों एवं पुलिस वायलेस सेटों को कार्याशील स्थिति में रखते हुए सर्तक रहेंगे।
- जनपद अन्तर्गत समस्त राजस्व उप निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में ही प्रवास करना सुनिश्चित करेंगे।
- समस्त सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी एवं खोज-बचाव दल किसी प्रकार की आपदा की सूचना जनपद-आपातकालीन परिचालन केन्द्र, (कन्ट्रोल रूम) में दूरभाष नम्बर-01374-222722,222126, (1077Toll-free), मोबाईल नम्बर-7500337269,7252887587,7310913129 पर तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायेंगे।
- जनपद में मुख्य मोटर मार्गों पर स्थित पुलिस बैरियर से रात्रि में एम्बुलेंस, बिमारी, आपातकालीन सेवा वाहन, सैन्य/अर्द्धसैन्य बलों के वाहनों के आवागमन को छोड़कर अन्य समस्त वाहनों का परिवहन / आवागमन सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकता अनुसार प्रतिबन्धित किया जाय।
- वर्षा/बर्फबारी के दौरान जनपद में आये पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रूकने हेतु सूचित करें। बर्फ गिरने की दशा में ट्रैकरों को ऊँचाई वाले क्षेत्रों में जाने हेतु प्रतिबन्धित किया जाय।
- विद्युत/पेयजल आदि आवश्क सेवाओं के विभाग सर्तक रहते हुये बाधित सेवाओं के तत्कार सुनिश्चित करेंगे।
- विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें।
- असामान्य मौसम भारी वर्षा / बर्फबारी चेतावनी के दौरान जनपद में आये तीर्थ यात्रियों को सु रूकने हेतु सूचित करते हुये उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रेक्ों/पर्यटकों को आवागमन की स्वीकृति 19.
आपदा प्रबन्धन आई०आ०एस० प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकार। सतक रहत हुए हाई अलर्ट पर रहेंगे।
- मुख्य चिकित्साधिकारी, उत्तरकाशी समस्त गर्भवती महिलाओं जिनका प्रसव एक सप्ताह के अन्तर्गत होना सम्भावित है उन्हें आशा/ए०एन०एम० के माध्यम से सूचित करते हुये सुरक्षित प्रसव हेतु निकटम चिकित्सालय /




