भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप विजेता सदस्य स्नेहा राणा को रेलवे में ग्रुप-B पद पर पदोन्नति
डीआरएम ने किया सम्मानित
मुरादाबाद। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी स्नेहा राणा ने मुरादाबाद मंडल का नाम एक बार फिर रोशन किया है। देहरादून में CCTS पद पर कार्यरत स्नेहा राणा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं, जिसके बाद रेलवे ने उन्हें पदोन्नत कर ग्रुप-B में नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें OSD (स्पोर्ट्स) का दायित्व सौंपा गया है।
इस उपलब्धि पर आज मुरादाबाद मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री संग्रह मौर्य ने स्नेहा राणा का सम्मान कर उन्हें बधाई दी। डीआरएम ने कहा कि स्नेहा राणा की यह उपलब्धि न केवल मंडल बल्कि पूरे उत्तर रेलवे के लिए गर्व का विषय है।
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (माल) ऋचा शर्मा ने भी स्नेहा राणा को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




