उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(नैनीताल)डंपर खाई में गिरा, गंभीर अवस्था में ड्राइवर का रेस्क्यू।।

जनपद नैनीताल: एसडीआरएफ द्वारा खाई में गिरे डंपर से चालक का रेस्क्यू कर पहुंचाया गया अस्पताल

04 फरवरी की देर रात्रि लगभग 23.43 बजे जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल एवं जिला आपदा प्रबंधन द्वारा एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि बेतालघाट क्षेत्रान्तर्गत भुजांग के पास एक डंपर वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है, जिसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हरिद्वार)यूपी के उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत ।।

उक्त सूचना पर पोस्ट खैरना से इंस्पेक्टर राम सिंह बोरा के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में लगे भूकंप के झटके ।।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर डंपर (वाहन संख्या UK 12 CA 0585) में फंसे व्यक्ति को घायल अवस्था मे बाहर निकाला गया तथा स्ट्रेचर एवं रोप की सहायता से कड़ी मशक्कत कर मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) मानसून से गौला नदी बहेगी टनल के द्वारा, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण ।।

घायल व्यक्ति
जगत बोहरा पुत्र श्री प्रताप सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी सोन गांव (बस गांव), बेतालघाट, जिला नैनीताल।

Ad Ad
To Top