उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर) जरूरतमंद बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान. सामाजिक सगठन ने की शैक्षणिक सामग्री वितरण ।

जरूरतमंद बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान
शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम संपन्न
मुलुंड (पश्चिम), मुंबई |
समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से DEVBHOOMI CHARITABLE TRUST द्वारा सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय म्युनिसिपल हिंदी स्कूल, मुलुंड (पश्चिम) में शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं ट्रस्ट पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ट्रस्ट की प्रमुख सलाहकार एवं मुख्य अध्यापिका श्रीमती नलिनी बहादुरसिंह मेहता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को कॉपियां, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनके भीतर नई ऊर्जा का संचार हुआ।
ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री दिवानसिंह रामसिंह सौंन, श्रीमती दीपा दिवानसिंह सौंन, श्री दिलवर रावत एवं श्री सुरेश उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा जीवन को दिशा देने का सशक्त माध्यम है और संस्था का उद्देश्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को सशक्त बनाना है।
विद्यालय प्रशासन ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और सकारात्मक वातावरण के बीच हुआ।

Ad Ad
To Top