उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (हल्द्वानी)चंदन हॉस्पिटल प्रकरण, डीएम ने जांच समिति का किया गठन ।।

हल्द्वानी 25 फरवरी,

  *जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में स्थित चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही आर्थिक शोषण एवं कुप्रबंधन की जॉच हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नगर मजिस्ट्रेट एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को तीन सदस्यों की जॉच समिति का गठन किया गया।*

  उन्होंने बताया कि चंदन हॉस्पिटल में ली जा रही फीस और निर्धारित स्वास्थ्य मानकों की विस्तृत जांच तथा मरीजों के आर्थिक एवं मानसिक शोषण तथा चिकित्सा में लापरवाही के आरोप के साक्ष्य संकलित किया जाये। 

    अपर जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त संबंध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध, असम्बद्ध या अन्य व्यक्तियों से अपेक्षा की जाती है इस संबंध में प्रकाशन के 07 दिवस के भीतर अपना मौखिक /लिखित/बयान/अभिकथन अथवा उक्त के संबंध में काई साक्ष्य हो तो किसी भी कार्य दिवस को गठित जांच समिति को किसी भी अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।
Ad
To Top