उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां आंगनबाड़ी केंद्रों में डीएम ने किया अवकाश घोषित ।।

Uttarakhand city news बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला अधिकारी ने अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में तीन दिन के अवकाश की घोषणा की है जिला अधिकारी ने
बाघ की गतिविधि बढ़ने पर प्रशासन सक्रिय हो गया है जिसके मध्य नजर जिलाधिकारी के निर्देश पर 05 से 08 दिसंबर तक प्रभावित आंगनवाड़ी केंद्रों में एहतियाती अवकाश घोषित किया गया है

पौड़ी
बाघ की गतिविधि के बीच बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर पौड़ी और कोट विकासखंड के उन आंगनवाड़ी केंद्रों में 05 से 08 दिसंबर तक एहतियातन अवकाश घोषित किया गया है, जहां बाघ की चहलकदमी अधिक दर्ज की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी की सड़कों पर गड्ढों का “तुरंत इलाज”, कोल्ड मिक्स तकनीक से तेज हुई मरम्मत

विकासखंड पौड़ी के ग्राम गजल्ड में बाघ के हमले और क्षेत्र में उसकी सक्रियता का संज्ञान लेते हुए बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र कौडला, कफलना, बाड़ा, सिरोली, पिसोली, डोभा तथा वजली में बच्चों की सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए उक्त केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है। इसके अलावा विकासखंड कोट के देवार क्षेत्र में बच्चे पर हुए हमले के बाद देवार-1, देवार, उडडा, बुरांसी, देवल (चमना), काण्डा और नवन आंगनवाड़ी केंद्रों में भी समान अवधि के लिए अवकाश लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील और तत्पर है। प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से निगरानी बढ़ा रहा है तथा ग्रामीणों को वन्यजीवों से सुरक्षित रहने के लिए जागरुक भी किया जा रहा है।

Ad Ad
To Top