उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) देर रात्रि तक बजा डीजे तो हो गई कार्रवाई ।।

रात्रि में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी। रात्रि निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में डीजे बजाना एक संचालक को भारी पड़ गया। SSP नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के तहत रात्रि 10 बजे के बाद डीजे संचालन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस, तीन दिन चलेगी लक्सर तक. यात्रियों को होगी परेशानी।।

जानकारी के अनुसार 29 नवम्बर 2025 की रात्रि सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नीलांचल कॉलोनी, हल्द्वानी में रात 12 बजे के बाद भी तेज ध्वनि में डीजे बजाया जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)पिल्ला गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, असलाह भी बरामद ।।

पुलिस ने रात्रि 00:35 बजे घर की छत पर तेज आवाज में डीजे एवं अन्य ध्वनि उपकरणों के माध्यम से संगीत बजता पाया। निर्धारित समय सीमा व ध्वनि तीव्रता का उल्लंघन करने पर डीजे संचालक भूपेन्द्र मौर्या के विरुद्ध धारा 51(3)/83 पुलिस अधिनियम में कार्रवाई करते हुए चालान किया गया

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नई दिल्ली) लालकुआं बाईपास की DPR प्रक्रिया शुरू — सांसद अजय भट्ट

बताया जा रहा है कि भूपेन्द्र मौर्या पूर्व में भी देर रात तक डीजे बजाने का आदी रहा है, जिसके चलते कार्य की पुनरावृत्ति रोकने हेतु पुलिस ने डीजे उपकरण कब्जे में ले लिए हैं

पुलिस का स्पष्ट संदेश — निर्धारित समय के बाद ध्वनि प्रदूषण सहन नहीं किया जाएगा।

Ad Ad
To Top