उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर-: देर रात्रि में निकले डीआईजी हल्द्वानी की सड़कों पर. जाना कर्मचारियों के साथ राहगीरों का भी हाल चाल।।

हल्द्वानी : दिसंबर का महीना है ठंड अपने चरम पर है ऐसे में यदि प्रशासनिक अधिकारी देर रात्रि में सड़क पर उतरे और कानून व्यवस्था को परख कर अपने कर्मचारियों का हाल-चाल जाने यह बड़ी बात होगी साथ ही विभिन्न स्थानों पर जल रहे अलाव मैं हाथ सेक रहे राहगीरों को यदि अधिकारी उनका हालचाल जाने तो यह मित्र पुलिस का खूबसूरत चेहरा दिखाई देगा ।
यूं तो कुमाऊ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हैं, ऐसे में अपराधिक घटनाएं ना बढ़े पुलिस भी अब पूरी तरह से सतर्क हो गई है जिसका उदाहरण डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे ने खुद हल्द्वानी की सड़को पर रात्रि में निकलकर दिखाया ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) यहां जिलाधिकारी ने एक ही झटके में 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त।।

डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे आधी रात को कड़ाके की ठंड में हल्द्वानी की सड़को पर नज़र आए जहा उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से उनका हाल चाल जाना साथ ही सतर्क रहने के भी निर्देश दिए दूसरी तरफ़ रोडवेज पिकेट में तैनात दो पुलिसकर्मियों को भी डीआईजी ने एक एक हज़ार रुपए का रिवार्ड देकर उनका मनोबल बढ़ाया
उन्होंने सड़को पर जल रहे अलाव पर खड़े हो कर हाथ सेक रहे लोगो से भी उनका हाल चाल जान।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) डीएम रयाल का बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम संदेश ।

दूसरी तरफ पंजाब के अमृतसर में हुई घटना पर उन्होंने कहा की अमृतसर की घटना बेहद संवेदनशील है जिसपर हमारे द्वारा पूरे कुमाऊं में अलर्ट जारी किया गया है साथ ही खास तौर पर तराई के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है और पुलिस को पूरी तरह से मुस्तैद रहने के भी निर्देश दिए गए है और सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए है जो भी हो डीआईजी कि यह बड़ी पहल रात्रि में लोगों को एक सुकून देने वाली बात रही।

Ad Ad
To Top