उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) पंडित नारायण दत्त तिवारी को भारत रत्न देने की उठी मांग, धूमधाम से शताब्दी वर्ष का हो आयोजन ।।

एन.डी. तिवारी को भारत रत्न देने की मांग — डॉ. गणेश उपाध्याय बोले, मुख्यमंत्री धामी करें शताब्दी वर्ष का भव्य आयोजन

Haldwani
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की है कि विकास पुरुष, उत्तराखंड के जननायक स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी के जन्म शताब्दी वर्ष को राज्य स्तर पर भव्य समारोह के रूप में मनाया जाए।

डॉ. उपाध्याय ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि उत्तराखंड सरकार को चाहिए कि वह भारत सरकार से पं. नारायण दत्त तिवारी को ‘भारत रत्न’ देने की संस्तुति करे। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारत सरकार ने पंतनगर विश्वविद्यालय का नाम गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और गढ़वाल विश्वविद्यालय का नाम हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय रखा, उसी तर्ज पर कुमायूँ विश्वविद्यालय नैनीताल का नाम स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी विश्वविद्यालय रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि स्व. तिवारी जी तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, वहीं उत्तराखंड की पहली निर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य निर्माण के बाद विकास की मजबूत नींव रखी। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए देश की आर्थिक नीतियों को दिशा दी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हरिद्वार)यूपी के उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत ।।

डॉ. उपाध्याय ने बताया कि आगामी 18 अक्टूबर 2025 को स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी जी की जन्मतिथि और पुण्यतिथि दोनों एक ही दिन पड़ रही है। इसलिए यह अवसर तिवारी जी के योगदान को याद करने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का सर्वोत्तम समय है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।

उन्होंने कहा — “यदि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस दिशा में पहल करते हैं, तो उनका नाम उत्तराखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा।”

Ad Ad
To Top