उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) इन जनपदों में होगी बारिश, तो यहां लू भी करेगी परेशान ।।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड में पछुआ हवा चलने के बाद अब गर्मी का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है ऐसे में लोगों को आवश्यक काम दोपहर से पहले निपटा कर लोग राहत महसूस कर रहे हैं जबकि सड़कों पर इस समय निकालना लू के थपेड़ों के चलते दुश्वारियां ला रही है दोपहर के समय गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। वहीं, सुबह और शाम के समय में गर्मी से राहत नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने की साथ ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे तपिश बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) आज से सभी विभागों में बायोमेट्रिक अनिवार्य,सीएस के निर्देश।।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकांश इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि कहीं कहीं आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)शराब के दुकानों में ओवर रेटिंग छापेमारी में कई दुकानों में मिली खामियां. हो गई यह कार्रवाई।

वहीं तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.0 और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम तापमान 14. 8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

To Top
-->