अल्मोड़ा

बड़ी खबर(देहरादून) पीले फूलों से गुलजार होगा MDDA. मुख्य सचिव ने लगाया अमलतास का पेड़।। मिशन एक पेड़ मां के नाम मुहीम में ले भाग।।

एक पेड़ मां के नाम” लगाए Uttrakhand City news.com ।।

हरेला पर्व के अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अमलतास ( Golden Shower Tree ) का वृक्षारोपण किया

सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी प्रदेशवासियों विशेषरूप से युवाओं से हरेला के अवसर पर वृक्षारोपण करने की अपील की

सभी लोग “एक पेड़ मां के नाम” लगाए तथा फोटो merilife.org पर अपलोड करें

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने देहरादून के भागीरथ पुरम में एमडीडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया | मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अमलतास (Golden Shower Tree ) के पौधे का वृक्षारोपण किया |

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।

इस अवसर पर हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रदेशवासियों से विशेषकर युवाओं से वृक्षारोपण की अपील की है | कार्यक्रम के दौरान सीएस श्रीमती रतूड़ी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का यह लोकपर्व विश्व एवं मानव जगत को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली से खुशहाली का संदेश देता है |

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला ,कोसी, नंधौर नदी में रिकॉर्ड खनन, राजस्व आय बढ़ी।।

मुख्य सचिव ने सभी लोगों से हरेला पर्व के अवसर पर इस वर्ष हरेला की थीम “एक पेड़ मां के नाम” के अनुसार वृक्षारोपण करने तथा वृक्षारोपण की फोटो व जानकारी merilife.org पर अपलोड करने का अनुरोध किया है | इस अवसर पर एमडीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे |

Ad Ad
To Top