, Uttarakhand city news dehradun आईएमडी ने एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है जिससे एक बार फिर उत्तराखंड में बरसात का दौर प्रारंभ हो सकता है मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को बताया कि बीते रोज पिथौरागढ़ के निचले हिस्सों में मौसम सामान्य बना हुआ है। हालांकि सुबह से साफ मौसम के चलते ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम के समय ठंडी हवाएं चलने लगी। दोपहर बाद मुनस्यारी के उच्च हिमालय क्षेत्र में 6000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हुआ है। इसका असर निचले इलाकों पर भी दिखाई दिया।
16 अप्रैल से बदल सकता है मौसम का मिजाज
उधर, धारचूला में भी रविवार को दोपहर के समय मौसम खराब हो गया और चोटियों पर हिमपात हुआ। इसकी वजह से पिथौरागढ़ में लगातार ठंड बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही 14 और 15 अप्रैल को भी मौसम साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। आगामी 16 अप्रैल से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। इसके बाद ठंड का दौर शुरू हो सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 13 अप्रैल को ऊंचाई वाले इलाके में मध्यम बारिश और तेज हवा की चेतावनी है। उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ है। बारिश की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।




