Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड में फिर मौसम बदलेगा जिसके चलते उच्च हिमालय क्षेत्र में बरसात और हिमपात से जहां ठंड बढ़ेगी वहीं तराई क्षेत्र में घने कोहरे से लोगों की मुसीबत बढ़ेगी इन सब के बीच नौ

फरवरी से राज्य में बदल सकता है मौसम,मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार और रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 9 फरवरी से मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना जताई गई है। बीते कई दिनों से बारिश और बर्फबारी न होने के कारण प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
उधर देहरादून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप निकलने से जबरदस्त गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल किसी बड़े सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं।




