उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) बदलेगा मौसम का मिजाज. कोहरे के साथ ठंड में होगा इजाफा।।

Uttarakhand city news Dehradun दिसंबर का महीना अब आने वाला है ऐसे में अब उत्तराखंड में सर्दियों ने नवंबर के लास्ट दिनों में लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर कर दिया है सुबह शाम के बाद अब पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड और बढ़ गई है तथा मौसम अब हरिद्वार और उधमसिंह नगर में करवट बदलेगा जिसके बाद यहां कोहरा छाएगा जिससे. तापमान में गिरावट आएगी।

: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक चटक धूप खिल रही है। इसकी वजह से नवंबर के महीने में भी गर्मी के तेवर बने हुए हैं। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी जिलों में धुंध लोगों को परेशान कर रही है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ रही है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। आज सोमवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) उत्तराखंड में गोदान टैक्स फ्री.आदेश जारी ।।

प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। देहरादून में रविवार को भी मौसम शुष्क रहा। सुबह के समय धुंध होने के कारण धूप हल्की रही लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, चटक धूप ने अपना असर दिखाया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की उत्पादकों कें साथ गोष्टी ।।

देहरादून में चटक धूप निकलने के कारण दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक रहा। शाम के समय सर्द हवाएं चलने से मौसम में ठंडक महसूस हुई। रात के समय पाला पड़ने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में परिवर्तन के कोई आसार नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। तापमान में मामूली गिरावट आने के आसार हैं। वहीं, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। देहरादून में चटख धूप खिलने के आसार हैं। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता

Ad Ad
To Top