उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) उत्तराखंड क्रांति दल ने इन विधानसभा में दी अहम जिम्मेदारी की नियुक्तियां।।

Uttarakhand city news dehradun

उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार की प्रक्रिया लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रही है। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री आशीष नेगी एवं उपाध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह रावत के नेतृत्व में संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने हेतु नई नियुक्तियों का क्रम जारी है।

हाल ही में जिला स्तर पर महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियाँ की गई थीं। इसी क्रम में आज युवा प्रकोष्ठ ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निम्नलिखित विधानसभा अध्यक्षों की घोषणा की है:
• सल्ट विधानसभा – श्री गोपाल सिंह बिष्ट
• लैंसडौन विधानसभा – श्री विशाल मधवाल
• धारचूला विधानसभा – श्री महेंद्र बिष्ट
• द्वाराहाट विधानसभा – श्री केशर सिंह बिष्ट
• गंगोलीहाट विधानसभा – श्री आदित्य मेहरा

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) सीएम धामी की पत्रकार वार्ता, केंद्रीय बजट को लेकर कहीं बड़ी बात।।

अध्यक्ष श्री आशीष नेगी का बयान

“हमारा लक्ष्य उत्तराखंड की युवाशक्ति को संगठित कर एक मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करना है। नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं की आवाज़ को बुलंद करेंगे और उत्तराखंड के अधिकार, पहचान और भविष्य की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मैं सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।”

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

उपाध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह रावत का बयान

“युवा प्रकोष्ठ की यह नई टीम हमारे संगठनात्मक अभियान को नई गति देगी। हमें विश्वास है कि सभी नवनियुक्त साथी अपने क्षेत्रों में मजबूती से कार्य करेंगे और युवाओं को उत्तराखंड क्रांति दल की विचारधारा से जोड़ने में अहम योगदान देंगे। संगठन की ताकत युवाओं में है, और यह टीम उसी ताकत को और मजबूत करेगी।”

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां पुलिस विभाग में निरीक्षक और उप निरीक्षकों के बंपर तबादले ।।

युवा प्रकोष्ठ सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता है और आशा करता है कि वे समर्पण, ऊर्जा और ईमानदारी के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे।

— युवा प्रकोष्ठ
उत्तराखंड क्रांति दल

Ad Ad
To Top