उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून)पूर्व विधायकों के कांग्रेस में जाने से खलबली,अब इस विधायक का आया बयान ।।

देहरादून 28 मार्च। भाजपा के घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने पूर्व विधायक भीम लाल के कांग्रेस में जाने को भ्रष्टाचारियों का स्वाभाविक मिलन बताया है। उन्होंने कहा, जनता ने दोनों को चुनाव में उनके किए की सजा देते हुए पूरी तरह से नकारा हुआ है।

अपनी प्रतिक्रिया में श्री शाह ने कटाक्ष करते हुए कहा भीमलाल और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए यही आखिरी विकल्प शेष था। क्योंकि पूर्व विधायक पर लगे खरीद स्रोत के आरोप को सही मानते हुए जनता ने चुनाव में करारा सबक सिखाया था। वहीं प्रदेश की जनता ने भी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस पार्टी को लगातार दूसरी बार बुरी तरह नकार दिया था। आज दोनों की पोल पट्टी आम लोगों के सामने पूरी तरह खुली हुई है, कोई उन्हें स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है। लिहाजा चोर चोर मौसेरे भाइयों की तरह उनका एक साथ आना ही उनके लिए अंतिम विकल्प था।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं) यात्रियों की बल्ले-बल्ले, लालकुआं से लंबी दूरी की एक और एक्सप्रेस ट्रेन, इन यात्रियों को होगा फायदा।।

जिस तरह मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है और भ्रष्टाचारियों का पूरी तरह सफाया, उसको देखते हुए कांग्रेस और भीमलाल के लिए भी 2027 के चुनाव अंतिम साबित होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट (देहरादून) मौसम विभाग का 3 घंटे का येलो अलर्ट, इन जनपदों में बरसात और तेज आंधी तूफान।।

शक्ति लाल शाह
विधायक, घनसाली

To Top