उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) इन अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारियां, इन्हें हटया गया ।।

यूजेवीएनएल को मिला नया अंतरिम एमडी, अजय कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार


देहरादून, 11 मार्च 2026।
उत्तराखण्ड शासन के ऊर्जा अनुभाग-2 ने राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में अहम निर्णय लेते हुए अजय कुमार सिंह को उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के प्रबंध निदेशक (एमडी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम् द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, अजय कुमार सिंह वर्तमान में यूजेवीएनएल में महाप्रबंधक (भागीरथी वैली) के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले उन्हें निदेशक (परिचालन) का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया था।
शासन ने अब कार्यहित में उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार नियमित चयन होने तक देने का निर्णय लिया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अतिरिक्त जिम्मेदारी के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता नहीं दिया जाएगा।
प्रमुख बिंदु:
अजय कुमार सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार
यूजेवीएनएल के एमडी का कार्यभार सौंपा गया
नियमित नियुक्ति तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अतिरिक्त वेतन-भत्ते नहीं मिलेंगे l

यूपीसीएल को मिला नया अंतरिम नेतृत्व, गजेन्द्र सिंह बुदियाल को एमडी का अतिरिक्त प्रभार


देहरादून, 17 मार्च 2026।
उत्तराखण्ड शासन के ऊर्जा अनुभाग-2 ने बिजली विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत गजेन्द्र सिंह बुदियाल को उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक (एमडी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम् द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, बुदियाल वर्तमान में उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में यमुना वैली-प्रथम (डाकपत्थर) के महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले उन्हें पिटकुल में निदेशक (परिचालन) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था।
अब शासन ने पूर्व आदेश को अतिक्रमित करते हुए उन्हें यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। यह व्यवस्था नियमित नियुक्ति होने या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस अतिरिक्त प्रभार के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा।
प्रमुख बिंदु:
गजेन्द्र सिंह बुदियाल को मिला नया दायित्व
यूपीसीएल के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
नियमित नियुक्ति तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अतिरिक्त वेतन-भत्ते नहीं मिलेंगे

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)किच्छा में सड़कों के लिए सीएम धामी ने दी प्रशासनिक स्वीकृति।।

यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल पद से हटाए गए, ऊर्जा विभाग में बड़े बदलाव


देहरादून, 17 मार्च 2026।
उत्तराखण्ड शासन के ऊर्जा अनुभाग-2 ने एक और बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए यूजेवीएनएल (उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को उनके पद से हटा दिया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम् द्वारा कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, संदीप सिंघल को 29 जनवरी 2020 को तीन वर्ष की अवधि अथवा 60 वर्ष की आयु (जो पहले पूर्ण हो) तक के लिए यूजेवीएनएल का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था। इसके बाद 15 मार्च 2024 को उन्हें अधिवर्षता आयु पूर्ण होने के उपरांत दो वर्ष का सेवा विस्तार भी प्रदान किया गया था।
हालांकि, शासन ने वर्ष 2024 के सेवा विस्तार आदेश के प्रावधानों के तहत अब उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है।
इस निर्णय की सूचना महालेखाकार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग सहित संबंधित विभागों को भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) वासंतिक नवरात्रि पर अष्टादश भुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा 19 से प्रारंभ ।।

ऊर्जा विभाग में फेरबदल: यूपीसीएल के निदेशक (परियोजना) अजय कुमार अग्रवाल पद से हटाए गए
देहरादून, 17 मार्च 2026।


उत्तराखण्ड शासन के ऊर्जा अनुभाग-2 ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के निदेशक (परियोजना) अजय कुमार अग्रवाल को उनके पद से हटा दिया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम् द्वारा कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, अजय कुमार अग्रवाल को 16 दिसंबर 2021 को तीन वर्ष की अवधि अथवा 60 वर्ष की आयु (जो पहले पूर्ण हो) तक के लिए निदेशक (परियोजना) पद पर नियुक्त किया गया था। इसके बाद 23 दिसंबर 2024 को उन्हें अग्रिम आदेशों तक इस पद पर बनाए रखने का निर्णय लिया गया था।
हालांकि, शासन ने वर्ष 2024 के आदेश को अतिक्रमित करते हुए अब उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है।
इस आदेश की प्रतिलिपि महालेखाकार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग समेत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार पद से हटाए गए


देहरादून, 17 मार्च 2026।
उत्तराखण्ड शासन के ऊर्जा अनुभाग-2 ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए यूपीसीएल (उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक (एमडी) अनिल कुमार को उनके पद से हटा दिया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम् द्वारा कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया।
ज्ञापन के अनुसार, अनिल कुमार को वर्ष 2021 में तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था। इसके बाद अक्टूबर 2024 में उन्हें अधिवर्षता आयु पूर्ण होने के उपरांत दो वर्ष का सेवा विस्तार भी प्रदान किया गया था।
हालांकि, शासन ने अब पूर्व में जारी सेवा विस्तार संबंधी आदेश के आलोक में उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, आरपीएफ ने किया युवक गिरफ्तार,(उत्तराखंड)

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल पद से हटाए गए


देहरादून, 17 मार्च 2026।
उत्तराखण्ड शासन के पर्यटन अनुभाग-1 ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) विजय प्रसाद थपलियाल को उनके पद से हटा दिया है। शासन द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार उनकी प्रतिनियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है।
श्री विजय प्रसाद थपलियाल को पूर्व में शासनादेश दिनांक 29 जुलाई 2024 के तहत प्रतिनियुक्ति पर मंदिर समिति में तैनात किया गया था। अब शासन ने इस आदेश को रद्द करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग, कृषि उत्पादन मंडी समिति, देहरादून में वापस भेज दिया है।
उप सचिव अनिल कुमार पाण्डे द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस संबंध में सम्यक विचार के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Ad
To Top