उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) इन जनपदों में पश्चिमी विक्षोभ का होगा असर. वर्षा और हिमपात से बढ़ेगी ठंड ।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड में 20 अक्टूबर को दीपावली निपट ने के बाद राज्य में एक बार फिर मौसम करवट लगा इसके बाद समूची राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को मौसम साफ रहने के बाद 22 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ला लीना के प्रभाव से इस बार सर्दी जल्दी शुरू हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड लोक सेवा आयोग प्रवक्ता संवर्ग समूह ग सेवा, आई बड़ी अपडेट ।।

23 से 25 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। उत्तराखंड से मॉनसून की विदाई होने के बाद से लगातार तेज धूप खिलने और मौसम शुष्क होने की वजह से दिन के समय गर्मी हो रही है जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) शिवरात्रि के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,

हालांकि से एक-दो दिनों से दिन में सूरज की तपिश ज्यादा महसूस हो रही है। दिन और रात के समय तापमान में बढ़ते अंतर के कारण बच्चों और बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) मां ने ही दी थी बेटे की हत्या की सुपारी, मां सहित दो शूटर गिरफ्तार ।।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार प्रदेश से मॉनसून की भले ही पूरी तरह से विदाई हो गई हो लेकिन ला लीना का प्रभाव इस बार ठंड को जल्दी लाएगा और ज्यादा सर्दी सताएगी। प्रदेश के कई इलाकों में शीत लहर चलेगी और ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी भी हो सकती है।

Ad Ad
To Top