उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) आज यहां बरसात,मौसम में फिर होगा बदलाव ।।

Uttarakhand city news dehradun

उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान मैदानी इलाकों में सामान्य से ऊपर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सामान्य से ऊपर रहा। उच्चतम अधिकतम तापमान 26.6°C रूड़की (हरिद्वार) में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9°C मुक्तेश्वर (नैनीताल) में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन को मिला इस स्टेशन पर स्टॉपेज, इस ट्रेन में एसी का अतिरिक्त कोच।।

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड में कई स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा और उसके बाद मामूली वृद्धि होगी।

मौसम विभाग की माने तो
उत्तराखंड के 3 जिलों में आज यानी 24 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के मुताबिक, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)तोता घाटी में भूस्खलन, ट्रक आया चपेट में,एक की दर्दनाक मौत ।।

बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इससे पहले यानी कल केदारनाथ धाम, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई। इसके साथ ही चमोली के गोपेश्वर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) हल्द्वानी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी यह जारी हुआ बजट ।।

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई। धारचूला की दारमा और व्यास घाटियों में बादल छाए रहे।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 26 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद 27 और 28 फरवरी को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और पहाड़ी जिलों में बारिश होगी।

Ad
To Top