उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) इस दिन होगा उत्तराखण्ड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना


इस दिन होगा उत्तराखण्ड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

देहरादून, 19 अक्टूबर 2025।
उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा का विशेष सत्र आगामी 3 और 4 नवम्बर 2025 को आहूत किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) द्वारा जारी आज्ञा को विधान सभा सचिवालय, उत्तराखण्ड ने आज सार्वजनिक किया है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) सांसद महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में उठाया ओबीसी जातियों को केंद्रीय सूची में शामिल करने का मुद्दा ।।

राज्यपाल ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार, विशेष सत्र का आयोजन 3 नवम्बर और 4 नवम्बर को प्रातः 11:00 बजे से देहरादून स्थित विधानसभा भवन में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  (सरकारी नौकरी) 22195 पदों पर आई बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ ।।

इस विशेष सत्र के दौरान राज्य सरकार कई अहम विधायी और नीतिगत विषयों पर चर्चा करा सकती है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सभी मंत्रियों, सभी विधायकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) राष्ट्रीय स्तर पर चमकी उत्तराखंड पुलिस,बढ़ाया मान

विधानसभा सचिवालय की ओर से यह अधिसूचना उप सचिव (लेखा) हेम चन्द्र पन्त द्वारा हस्ताक्षरित कर जारी की गई है।


Ad Ad
To Top