उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) शारदीय नवरात्रि एवं 2 अक्टूबर को अवकाश दो दिन रहेंगी छुट्टी ।।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुये प्रदेश में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महानवमी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश के निर्देश दिए गए थे।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में सचिव सामान्य प्रशासन द्वारा इसके आदेश जारी कर दिये गए हैं। अब प्रदेश में दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बैंक एवं कोषागारों में भी यह अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(गूलरभोज) हरिपुरा जलाशय से हटेगा अतिक्रमण, नोटिस जस्पा ।।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महानवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का यह पर्व समाज में नारी के महत्व एवं सम्मान को प्रदर्शित करने वाला है। यह हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना भी की है।

Ad Ad
To Top