उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)मिले सीएम धामी से उपनल कर्मचारी के प्रतिनिधि, समान कार्य समान वेतन के फैसले पर जताया आभार।।

उपनल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ पर कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए व्यक्त किया आभार

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में उपनल कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर उपनल कर्मचारियों ने समान कार्य–समान वेतन के संबंध में आज राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

उपनल कर्मचारियों ने कहा कि यह निर्णय लंबे समय से चली आ रही उनकी मांगों को पूरा करने के साथ-साथ उनके सम्मान और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस फैसले से प्रदेश के हजारों उपनल कर्मचारियों में उत्साह एवं विश्वास का वातावरण बना है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार उपनल कर्मियों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उपनल कर्मचारी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान को सरकार पूरी गंभीरता से मान्यता देती है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े सभी मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड चार धाम यात्रा होगी शरू इस दिन खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट ।।

इस अवसर पर उपनल कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे सरकार की नीतियों एवं निर्णयों के अनुरूप पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

भाजपा ने उपनल कर्मियों के ‘समान काम समान वेतन’ निर्णय का किया स्वागत!

उपनल कर्मियों से किया वादा पूरा करने के लिए सीएम धामी का आभार : भट्ट

धामी सरकार का फैसला, हजारों कर्मियों के बेहतर भविष्य का निर्णय: भट्ट

धामी कैबिनेट के फैसले, कर्मचारियों के साथ किसानों, युवाओं और न्यायिक सेवा हित में!

देहरादून 15 जनवरी। भाजपा ने कैबिनेट द्वारा उपनल कर्मियों की समान काम समान वेतन पर सहमति का स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने हजारों कर्मियों के जीवन से जुड़े इस लंबित वादे के पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है। वहीं कैबिनेट के अन्य 18 निर्णयों को जनहित में आवश्यक बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूरन सिंह रजवार का निधन ।।

आज धामी कैबिनेट की बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णयों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री भट्ट ने इन्हें कल्याणकारी राज्य की अवधारणा के अनुरूप बताया है। उन्होंने कहा, उपनल कर्मी लंबे समय से समान काम समान वेतन की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर भाजपा की भी सैद्धांतिक सहमति थी। लिहाजा पूर्व में किए अपने वादे के अनुसार आज हमारी सरकार के निर्णय ने हजारों कर्मियों के बेहतर भविष्य की ईबारत लिखी है। सरकार का यह कदम बताता है कि उनके लिए कर्मचारी कल्याण और प्रदेशहित से बढ़कर कुछ नहीं है। इसके साथ ही भरोसा जताया गया है कि क्रमश शेष बचने वाले कर्मचारियों को भी शीघ्र इसका लाभ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मोटर मैकेनिक सहित चार गिरफ्तार,।

उन्होंने कैबिनेट में लिए आज सभी 19 फैसलों को राज्य के कर्मचारियों के साथ किसानों, युवाओं और न्यायिक व्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण बताया। जिसमें चाहे गन्ना क्रय मूल्यों को पड़ोसी राज्यों से बढ़ाकर 405 रुपए कुंतल करना हो, चाहे खेल कुंभ में पुरस्कारों की राशि को विभिन्न स्तरों पर 1लाख से लेकर 5 लाख तक करना हो, चाहे यूसीसी में किए संशोधन हो, चाहे विभिन्न विभागों में नए महत्वपूर्ण पदों का सृजन और सेवा नियमावली निर्माण हो, चाहे बागवानी मिशन में NT हैलेट पर राज्य सहायता 25 प्रतिशत तय करना हो या शीतकालीन सत्र संबंधित निर्णय हो।

Ad Ad
To Top