उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने शिक्षण कक्ष का किया लोकार्पण।।

Uttarakhand city news dehradun

’भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने आज देहरादून के नथुवावाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांसद निधि से 19.85 लाख के बजट से नवर्निमित शिक्षण कक्ष – केशव सभागार का आज राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. शेलेन्द्र की उपस्थति मे लोकार्पण किया।’

स्कूल में वर्षो पूर्व बने भवन जर्जर होकर टूट रहे है व बच्चो की संख्या बढ़ने पर भवन की आवश्यकता को देखते हुए व छात्रों की संख्या को देखते हुए भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने नव भवन के लिए 19.85 लाख का बजट दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)बड़ी तादात में चरस बरामद, दो गिरफ्तार।।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि विद्यालय विद्या का मन्दिर होता है। विद्या ही विकास का मूल मंत्र है, विद्या के इस मन्दिर से निकले हुए छात्र , छात्राएं देश के विभिन्न संस्थानों में अपना परचम लहरा रहे हैं। डा. शेलेन्द्र ने कहा कि विद्यालय में अच्छे संस्कार दिये जाते है, जिनकी वजह से वे छात्र अपने लक्ष्य की ऊचाईयों को प्राप्त कर लेते है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के निर्देश,मंत्रीगण करेंगे जनपद वार भ्रमण, योजनाओं की करेंगे जमीनी समीक्षा ।।

छात्र, छात्राओं ने स्वागत गीत और देश भक्ति नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन ने सांसद जी सहित सभी सम्मानित अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विधायक श्री बृज भूषण गैरोला जी, स्कूल प्रबंधकरणी, शिक्षक एवं विद्यालय के समस्त छात्र और छात्राए उपस्थित मौजूद रही ।

To Top