उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून)आज इन जनपदों में बरसात. बदलेगा मौसम ।।

Uttarakhand city news dehradun

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के 6 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ इन जिलों के जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि इन जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोग एक-दो दिन के लिए निचले स्थान पर चले जाएं। जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) आज से बदलेगा मौसम, इन जनपदों में बरसात ।।

देहरादून-नैनीताल में बारिश
देहरादून और नैनीताल में भी कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश और 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है, जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

Ad Ad
To Top