उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) निजी विद्यालय नहीं कर पाएंगे मनमानी,अब होगी यह कार्रवाई।।

देहरादून प्रदेश के निजी विद्यालयों पर मनमानी फीस वृद्धि और किसी खास दुकान से किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगते रहे हैं। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने इस तरह की शिकायतों को दर्ज कर उन पर कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती को टोल फ्री नंबर जारी करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (सरकारी नौकरी) 22195 पदों पर आई बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ ।।

शिक्षा मंत्री ने कहा, नियम यह है कि कोई निजी विद्यालय तीन साल तक फीस नहीं बढ़ा सकता। इसके बाद भी यदि मनमानी फीस, किताब, स्कूल ड्रेस आदि की शिकायतें हैं तो विभाग इन पर कार्रवाई करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के अनाम द्वीपों एवं चट्टानों का होगा नामकरण, आप भी दे सकते हैं अपना सुझाव ।।

इसके लिए विभाग की ओर से जल्द ही टोल फ्री नंबर जारी कर दिया जाएगा। इस नंबर पर आने वाली शिकायतों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अभिभावक जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारियों से भी सीधे शिकायत कर सकते हैं

Ad Ad
To Top