उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) मानवता से बढ़कर कोई नहीं, रोजा तोड़ किया रक्तदान,बचाई जान ।।

दून पुलिस ने फिर निभाया मानवता का धर्म

जॉली ग्रान्ट में गम्भीर हालत में भर्ती महिला की मदद के लिए जवान ने अपना रोजा तोड़ किया रक्तदान

पुलिस से मिली सहायता के लिए महिला के परिजनों ने दून पुलिस का किया आभार व्यक्त

पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त हे0कां0 इमरान अली को व्हटसअप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति की पत्नी, जो जॉली ग्रान्ट हास्पिटल में गंभीर स्थिती में उपचाराधीन है, को उपचार हेतु रक्त की आवश्यकता है। वर्तमान में चल रहे रमजान के पवित्र महिने में हे0कां0 द्वारा रोजा रखा हुआ था।

    सूचना प्राप्ती पर हे0कां0 द्वारा तत्काल जॉली ग्रान्ट अस्पताल पहुंचकर अपना रोजा तोडकर उपचाराधीन महिला को रक्तदान कर उनकी सहायता की गई। अपना रोजा तोडकर उपचाराधीन महिला की सहायता करने पर महिला के परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
Ad
To Top