उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) एनडीपीएस वाणिज्यिक मात्रा मामलों की समीक्षा, दो माह में निस्तारण के निर्देश ।।

एनडीपीएस वाणिज्यिक मात्रा मामलों की समीक्षा, दो माह में निस्तारण के निर्देश

देहरादून। पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरूगेशन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाणिज्यिक मात्रा से संबंधित एनडीपीएस मामलों की समीक्षा की और सभी लंबित मामलों को दो माह में निस्तारित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) डिजिटल उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम, सीएम धामी ने क्रिएटर्स मीट में रखी नई दृष्टि ।।

बैठक में वर्ष 2023 के 04 और 2024 के 15 लंबित अभियोगों सहित गढ़वाल के 40 और कुमायूं के 47 मामलों की समीक्षा की गई।

मुख्य निर्देश:

  • अवैध अर्जित संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट व NDPS एक्ट की धाराओं के तहत कुर्क करने की कार्रवाई तेज की जाए।
  • आदतन अपराधियों को PIT NDPS के तहत निरुद्ध कर निगरानी रखी जाए।
  • विवेचना में देरी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
  • वाहनों के गलत नंबर मिलने पर इंजन-चेसिस नंबर से पहचान सुनिश्चित की जाए।
  • नेटवर्क, वित्तीय जांच एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत लंबित कार्यवाही दो माह में पूरी की जाए।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार मीणा, DIG धीरेन्द्र गुंज्याल, SP अपराध श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नई दिल्ली) लालकुआं बाईपास की DPR प्रक्रिया शुरू — सांसद अजय भट्ट

Ad Ad
To Top