उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने सीएम धामी से की मुलाक़ात, सौंपा यह ज्ञापन ।।

देहरादून/लालकुआं: लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया।
विधायक डॉ. बिष्ट ने मुलाकात के दौरान लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिंदुखत्ता तथा चोरगलियां क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, आधारभूत ढांचे के विकास तथा लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण का अनुरोध किया।
ज्ञापन में क्षेत्र की सड़क, पेयजल, विद्युत, जलनिकासी, स्वास्थ्य एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित मुद्दों का उल्लेख किया गया। विधायक ने कहा कि तेजी से बढ़ती आबादी के कारण इन क्षेत्रों में आधारभूत संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है, जिसके समाधान के लिए राज्य सरकार के स्तर पर ठोस कदम आवश्यक हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।
विधायक डॉ. बिष्ट ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के सकारात्मक हस्तक्षेप से क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Ad Ad
To Top