देहरादून:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल से दो बार के विधायक राम सिंह कैड़ा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने के बाद रविवार को उनके विभागों का भी आवंटन कर दिया।
सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन और जलागम प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। अब वह इन विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
गौरतलब है कि राम सिंह कैड़ा भीमताल क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। विभाग मिलने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है।




