Uttarakhand city news dehradun
रुट डाइवर्ट प्लॉन
दिनांक 21/03/2026 को ईद-उल-फितर के पर्व के दृष्टिगत यातायात प्लॉन :-
● घण्टाघर से बिन्दाल जाने वाले ट्रैफिक को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
● दर्शनलाल तथा तहसील चौक से आने वाले वाहन, जिन्हें बिन्दाल की ओर जाना है, वह दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग होते हुए अपने गंत्वय की ओर जायेंगे।
● राजपुर रोड से बिन्दाल की जाने वाले ट्रैफिक को घण्टाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जायेगा।
● बल्लूपुर / किशन नगर चौक से घण्टाघर आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकतानुसार कैण्ट की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
● राजपुर क्षेत्र से आने वाले वाहन, जिन्हें बिन्दाल क्षेत्र की ओर जाना है वह दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।
● नमाज पढने हेतु जाने वाले व्यक्तियों को घंटाघर से बिन्दाल की ओर जाने दिया जायेगा।
● उपरोक्त डायवर्ट प्लान प्रातः 06.30 बजे से 10.00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
बैरियर प्वांइट :-
1- घण्टाघर
2- बिन्दाल
3- यमुना कॉलोनी
4- अग्रवाल बेकरी
5- धर्मपुर चौक
6- ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा
7- चन्द्रबनी चौक




