उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार 10:00 बजे.देखें उत्तराखंड सिटी न्यूज़ पर सीधा प्रसारण ।।

लोकभवन में आज प्रातः १० बजे उत्तराखंड सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण है।ख़राब मौसम को देखते हुए स्थान की सीमितता के कारण मीडिया के लिए लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।

उत्तराखण्डमंत्रिमंडल का विस्तार अबसे कुछ ही देर में, इन विधायकों को मिल सकता है मौका

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने जा रहा है। नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। फिलहाल कैबिनेट में पांच पद खाली हैं, जिन्हें इस विस्तार में भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-: असंतुलित होकर नदी में गिरा युवक, दर्दनाक मौत (उत्तराखंड) ।।

कृपया यहां लिंक पर क्लिक कर देखें मंत्रिमंडल विस्तार का सीधा प्रसारण

https://youtube.com/live/EjnWpi5RrrE?feature=share LIVE: लोकभवन, देहरादून में नव-नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह

सूत्रों के अनुसार, रुद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी, राजपुर से खजानदास और कपकोट से सुरेश गढ़िया को मंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है। इसके अलावा हरिद्वार और नैनीताल से भी दो नए चेहरों को मौका मिल सकता है। नए मंत्रियों के चयन में पिछले चार वर्षों के कार्यों का मूल्यांकन करते हुए क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प।।

LIVE: लोकभवन, देहरादून में नव-नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह

बताया जा रहा है कि राज्य में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन चल रहा था। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकों के बाद आखिरकार इस पर सहमति बनी। सरकार और संगठन के बीच पूरी रणनीति तैयार होने के बाद नवरात्रि के शुभ अवसर को शपथ ग्रहण के लिए चुना गया है

To Top