उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) धनतेरस पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा — निकाय कर्मचारियों के डी.ए. में बढ़ोतरी ।।

धनतेरस पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा — निकाय कर्मचारियों के डी.ए. में बढ़ोतरी

देहरादून। दीपावली और धनतेरस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के स्थानीय निकायों एवं राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने उनके महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) बरसात से पहले की तैयारी, दो जलाशयों से निकलेगी सिल्ट ।।

इस फैसले से हजारों कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत मिलेगी, वहीं त्योहारी सीजन में यह कदम राज्य कर्मियों के चेहरों पर मुस्कान लाएगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) उत्तराखंड में गोदान टैक्स फ्री.आदेश जारी ।।

सरकार के इस निर्णय को राज्य के वित्तीय अनुशासन के बीच कर्मचारियों के हित में उठाया गया सकारात्मक कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “कर्मचारियों के परिश्रम और योगदान से ही राज्य विकास के मार्ग पर अग्रसर है, और सरकार सदैव उनके हितों के प्रति संवेदनशील रहेगी।”

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(पौड़ी गढ़वाल) UP के सीएम योगी पहुंचे अपने पैतृक गांव, गांव में उत्साह वाले वीडियो आए सामने ।।

अब निकाय कर्मचारियों, सार्वजनिक उपक्रमों के कार्मिकों और पेंशनरों को मिलेगा 3% अतिरिक्त डीए का लाभ।
धनतेरस-दीपावली से पहले सीएम धामी का बड़ा उपहार।

Ad Ad
To Top