उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी ने पुराने दिनों की ताजा की यादें.काफिला रोक कर परिचित दुकानदारों से की मुलाकात ।

काफिला रोक, लोगों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।

दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को यमुना कॉलोनी चौक में काफिला रुकवाकर पुराने परिचित दुकानदारों एंव आम जन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए मुख्यमंत्री दुकानों में खरीदारी करने पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(यमकेश्वर) सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ के विकास के लिए की बड़ी बात।।

मुख्यमंत्री ने उपकर पान भंडार में ‘ राजेश कुमार ‘ राजू भैया’ से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपने बीच में पाकर राजेश कुमार भावुक नज़र आए। मुख्यमंत्री ने अन्य लोगों से भी मुलाकात कर उनके हाल चाल जाना एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।
Ad Ad
To Top