चंपावत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल चंपावत जनपद का एक दिवसीय भ्रमण, बाराही शक्तिपीठ धाम के नवनिर्माण का करेंगे शिलान्यास , हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी का भी श्री धामी जायजा लेंगे ।।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 20 मार्च 2026, शुक्रवार को चंपावत जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। मा0 मुख्यमंत्री की तैयारियों और कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा मुख्यमंत्री श्री धामी दोपहर 1:10 बजे जीआईसी खेल मैदान, देवीधुरा पहुंचेंगे। हेलीपैड पर आगमन के पश्चात मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से प्रस्थान कर दोपहर 1:25 बजे सुप्रसिद्ध श्री बाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा मंदिर पहुंचेंगे।

इस भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी मां बाराही शक्तिपीठ धाम देवीधुरा मंदिर के भव्य नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास करेंगे
मंदिर परिसर में आयोजित इस शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 3:00 बजे देवीधुरा, चंपावत से जनपद नैनीताल के हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।




