उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) सीएम धामी ने दी बड़ी सौगात, मोटर मार्गों के नवीनीकरण के लिए 620.63 लाख रुपये किए जारी ।।

चम्पावत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की जनपद को सौगात: चम्पावत में 12 मोटर मार्गों के नवीनीकरण के लिए ₹620.63 लाख रुपये जारी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का सड़क नेटवर्क मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: जनपद की 12 सड़कों के नवीनीकरण हेतु ₹620.63 लाख की स्वीकृति

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने और विकास की गति को तेज करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इसी कड़ी में वर्ष 2026-27 के लिए जनपद चम्पावत में 12 महत्वपूर्ण मोटर मार्गों के नवीनीकरण एवं सुधार कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों की अनुमानित कुल लागत 620.63 लाख रुपये है, जो स्थानीय समुदायों को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करेगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी और आर्थिक विकास को नई दिशा देगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(रामनगर) निदेशक मारपीट मामला, आज दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी ।।

यह पहल राज्य सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को मजबूत करती है, जहां दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच को आसान बनाकर रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी और स्थानीय उत्पादों की बाजार पहुंच सुगम बनेगी।

यह विकास कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से संपादित किए जाएंगे, जिसमें गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य सरकार ऐसी योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड को एक विकसित और संपर्कयुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में अग्रसर है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)सीएम धामी ने कहा बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार ।।

जनपद चम्पावत के अंतर्गत आने वाले इन मोटर मार्गों की सूची निम्नानुसार है:

लोक निर्माण विभाग चम्पावत क्षेत्र के मार्ग:

  • ककरालीगेट-ठुलीगाड़ भैरव मंदिर मोटर मार्ग
  • पुनावे-सिप्टी-न्याडी मोटर मार्ग
  • पाटी-मैरोली मोटर मार्ग
  • ईजरखन्दक-चौडाख्याली मोटर मार्ग
  • स्वाला-गुर्जिला मोटर मार्ग
  • तामली-बिरमोला मोटर मार्ग
  • चम्पावत मंच तामली मोटर मार्ग के किमी 04 से न्याय पंचायत सिम्लटा तक मोटर मार्ग लोक निर्माण विभाग लोहाघाट क्षेत्र के मार्ग:
  • लोहाघाट-बाराकोट-सिमलखेत-
    काफलीखान भनोली मोटर मार्ग
  • सुरो फर्त्याल ढेरनाथ मंदिर तक मोटर मार्ग
  • टनकपुर-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग से बलाई तक मोटर मार्ग
  • पाटी छत्तरदयार मोटर मार्ग
  • चौमेल से असवाड मोटर मार्ग
यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) बढ़ते तापमान के बरसात की दस्तक ।।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने इस स्वीकृति पर कहा कि यह परियोजना चम्पावत जनपद के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। इन मार्गों के नवीनीकरण से न केवल स्थानीय निवासियों का दैनिक जीवन आसान होगा, बल्कि पर्यटन और छोटे उद्योगों को भी नई गति मिलेगी।

Ad
To Top