देहरादून | बड़ी प्रशासनिक खबर
उत्तराखंड सरकार ने मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर नई अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह पर उत्तराखण्ड कार्य (बंटवारा) नियमावली, 2003 के तहत मुख्यमंत्री और मंत्रिगण के बीच विभागों का पुनः आवंटन किया है।
इस नई अधिसूचना के साथ ही पूर्व में जारी 29 मार्च 2022, 1 मई 2023 और 17 मार्च 2025 की अधिसूचनाएं निरस्त कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री के पास रहे अहम विभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपने पास कई महत्वपूर्ण और प्रमुख विभाग रखे हैं। उनके पास निम्न प्रमुख विभाग रहेंगे:
मंत्रिपरिषद
कार्मिक एवं प्रशासन, अखिल भारतीय सेवाएं
सतर्कता एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन
नियोजन और सचिवालय प्रशासन
राज्य संपत्ति
सूचना विभाग
गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड व अर्द्धसैनिक कल्याण
राजस्व
औद्योगिक विकास (खनन सहित)
श्रम
पेयजल
ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा
आबकारी
न्याय
नागरिक उड्डयन
वित्त
आवास
महत्वपूर्ण निर्देश
राज्यपाल ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो विभाग किसी कैबिनेट मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं, वे स्वतः मुख्यमंत्री के पास रहेंगे।







