उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा. सितम्बर कि इस तारीख को होगी आयोजित।।

Uttarakhand city news dehradun मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा. सितम्बर कि इस तारीख को होगी आयोजित

देहरादून।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) उत्तराखण्ड द्वारा मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना (जूनियर एवं माध्यमिक स्तर) परीक्षा 2025-26 की नई तिथि घोषित कर दी गई है। पूर्व निर्धारित 12 अगस्त को प्रदेश में भारी वर्षा एवं आपदा की स्थिति के कारण यह परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। अब यह परीक्षा राज्यभर के 347 परीक्षा केन्द्रों पर 18 सितम्बर 2025 (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(बागेश्वर)सीएम धामी ने स्वर्ण पदक विजेता को किया सम्मानित ।।

परीक्षा का कार्यक्रम

कक्षा 6 स्तर

मानसिक योग्यता परीक्षण (Mental Ability Test) : प्रातः 10:00 से 11:30 बजे (1 घंटा 30 मिनट)

शैक्षिक अभिक्षमता परीक्षण (Scholastic Aptitude Test) : दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक (1 घंटा 30 मिनट)

कक्षा 9 स्तर

मानसिक योग्यता परीक्षण (Mental Ability Test) : प्रातः 10:00 से 12:00 बजे (2 घंटे)

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)याद किए गए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर,सीएम धामी ने पुष्पांजलि की अर्पित ।।

शैक्षिक अभिक्षमता परीक्षण (Scholastic Aptitude Test) : दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक (2 घंटे)

परीक्षा से जुड़े निर्देश

SCERT ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि–

परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित करें।

पूर्व में उपलब्ध कराई गई परीक्षा सामग्री की जांच करें।

प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर्यवेक्षक और कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम (उत्तराखंड) दो दिन बदलेगा मौसम, इन जनपदों में होगी बरसात ।।

परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र तथा नई तिथि की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए।

परीक्षा की सुरक्षा और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पुलिस एवं राजस्व प्रशासन को भी अवगत कराया जाए।

SCERT ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा गोपनीय और समयबद्ध कार्य है, इसलिए सभी अधिकारियों को इसकी पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित करनी होगी।

Ad Ad
To Top