उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(देहरादून) सीबीआई ने एक लाख की रिश्वत मामले में सीपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को किया गिरफ़्तार

सीबीआई ने सीपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को 1,00,000/- रु. की रिश्वत स्वीकार ने के दौरान गिरफ्तार किया

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शिकायतकर्ता से रिश्वत के रूप में 1,00,000/- रु. रिश्वत के तौर पर स्वीकारने से संबंधित मामले में सीपीडब्ल्यूडी, देहरादून, उत्तराखंड के सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)यहां प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्ती: मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए ।।

सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर सहायक अभियंता, सीपीडब्ल्यूडी, देहरादून के विरुद्ध मामला दर्ज किया जिसमे आरोपी पर शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता को सीमाद्वार, देहरादून में आवासीय कॉलोनी के निर्माण कार्य को निर्बाध रूप से जारी रखने की अनुमति देने के लिए आरोपी ने उससे 5.50 लाख रु. की रिश्वत मांगने का आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  बडी खबर(उत्तराखंड)पुलिस महकमें में बड़ें तबादले.देखें सूची।।

सीबीआई ने जाल बिछाया एवं आरोपी को आंशिक भुगतान के रूप में शिकायतकर्ता से 1,00,000/- रु. लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

सीबीआई ने आरोपी के परिसर की तलाशी ली एवं आरोपी के आवासीय परिसर से 20,49,500/- रु. (लगभग) की नकद राशि बरामद की। कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज़ भी बरामद किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी की सड़कों पर गड्ढों का “तुरंत इलाज”, कोल्ड मिक्स तकनीक से तेज हुई मरम्मत

आरोपी को सक्षम न्यायालय के समक्ष कल पेश किया जाएगा।

इस मामलें में जाँच जारी है।


Ad Ad
To Top