उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (देहरादून) दो नाबालिग बरामद,लेकर भागने वाले दोनों गिरफ्तार ।।

Uttarakhand city news dehradun

थाना सिडकुल पुलिस द्वारा नाबालिक लडकियों को सकुशल बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लिया

17 नवंबर को निवासी हंसावाला रामराज, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) हाल निवासी शिवम विहार कॉलोनी, थाना सिडकुल द्वारा थाना सिडकुल पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी दो नाबालिक पुत्रियाँ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगा ले जाई गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) शासन की बड़ी कार्रवाई,डीएम की संस्तुति पर उप निबन्धक निलम्बित, मुख्यालय सम्बद्ध; अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ ।।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 580/2025, धारा 137(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उपनिरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट को सुपुर्द की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) ठंडी सड़क दुर्घटना के बाद एक्शन में पुलिस, एसएसपी ने घायल डॉक्टर का जाना हाल, किया निरीक्षण ।।

विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 28/11/2025 को विवेचक उपनिरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट द्वारा दोनों नाबालिक लड़कियों को सकुशल बरामद किया गया तथा घटना में शामिल आरोपियों को हिरासत में गया।

दोनों आरोपियों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) मां ने ही दी थी बेटे की हत्या की सुपारी, मां सहित दो शूटर गिरफ्तार ।।

नाम पता आरोपी

  1. राजा सैनी पुत्र समै सिंह निवासी ग्राम बादशाहपुर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश
  2. संदीप कुमार पुत्र जगपाल निवासी उपरोक्त

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट
  2. हेड कांस्टेबल सुनील सैनी
Ad Ad
To Top