उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)भाजपा परिवार जनसहभागिता से व्यापक स्वरूप में मनाएगा स्थापना दिवस!

भाजपा परिवार जनसहभागिता से व्यापक स्वरूप में मनाएगा स्थापना दिवस!

गांवों, बूथों पर विचारधारा के साथ सरकार के कामों को आगे बढ़ाएंगे कार्यकर्ता!

मुख्यमंत्री, सांसद समेत जनप्रतिनिधियों की सहभागिता में होंगे कार्यक्रम!

देहरादून 31 मार्च। भाजपा परिवार अपने संगठन के स्थापना दिवस को बूथ एवं गांव स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक स्वरूप में मनाने जा रही है। मुख्यमंत्री एवं सभी पार्टी जनप्रतिनिधि की सहभागिता से होने वाले इन कार्यक्रमों को पार्टी विचारधारा को आगे बढ़ाने के साथ, डबल इंजन सरकार के कामों का लाभ जनता को दिलाने की दृष्टि से किया जाएगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि 6 अप्रैल को भाजपा अपने सांगठनिक स्थापना दिवस को भव्य एवं व्यापक स्वरूप में मनाने जा रही है। देश की तरह प्रदेश में भी कोने-कोने में लाखों कार्यकर्ता, स्थापना दिवस को विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक गांव स्तर बड़े कार्यक्रमों के साथ बूथ स्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)लीजिए बन गई जमरानी बांध की डायवर्जेंट टनल ।।

कार्यक्रम को लेकर अपने संदेश में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा, पार्टी की विशिष्ट विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता तथा कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम से समाज के प्रत्येक वर्ग का अपार जन समर्थन हमे मिल रहा है तथा लगातार पार्टी का विस्तार हो रहा है। आज भाजपा विकास का पर्याय है, विश्वास का पर्याय है, नए विचार का पर्याय है और देश की विजय का पर्याय है। भाजपा की कार्यशैली सर्वसमावेशी है, सर्वस्पर्शी है, सर्वजन का हित करने वाली है। भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है। भाजपा मतलब मिशन, भाजपा मतलब समाज सेवा, भाजपा मतलब सशक्तिकरण, भाजपा मतलब नए भारत का निर्माण।

प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार ने पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा, पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम में सभी मंडल, जिला एवं प्रदेश कार्यालयों की 5,6,7 अप्रैल को सजावट की जाएगी। पार्टी के सभी कार्यालयों पर पार्टी का ध्वज 6 अप्रैल को भव्य तरीके से फहराया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान पार्टी की विकास यात्रा पर उद्बोधन तथा मिष्ठान वितरण होगा। सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराएंगे। इसी क्रम में 6, 7 अप्रैल को ही प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य एकत्रित होकर पार्टी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाएंगे। प्रत्येक जिले पर 8, 9 अप्रैल को पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें संगठनात्मक विस्तार एवं चुनावी सफलता के लिए जन समर्थन, भारतीय राजनीति में पार्टी द्वारा लाया गया परिवर्तन सेवा भाव, अंत्योदय, विकासोन्मुख राजनीति एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखना विषयों समेत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के द्वारा किये गये उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा की जाएगी। इसी तरह 7 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच में गांव, बस्ती चलो अभियान का आयोजन होगा। जिसमें सभी पार्षद, पंचायत सदस्य से लेकर ऊपर स्तर के सभी जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक मंत्री, मुख्यमंत्री सहित पार्टी के कार्यकर्ता प्रभावी रूप से भाग लेंगे। इसके दौरान बड़ी विधान सभा क्षेत्र में कम से कम 50 बड़े गांव तथा छोटी विधान सभा क्षेत्र में 10 बड़े गांव में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का कार्यक्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क एवं उनका सम्मान, केन्द्र सरकार एवं एनडीए शासित प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर व्यापक भी चर्चा एवं लाभार्थी संपर्क किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष(लालकुआं) सेंचुरी के मेगा हेल्थ कैंप में चंदन हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच।।

श्री चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा स्थापना दिवस कार्यक्रमों के समन्वय हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बिष्ट को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ प्रदेश समिति में प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान, श्री गुंजन सुखीजा एवं श्री गौरव पाण्डे को सह-संयोजक के रूप कार्य करेंगे। इसी तरह जिला स्तर कार्यक्रमों की योजना एवं क्रियान्वयन हेतु 3 सदस्यीय समिति बनाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) यहां हुई मौत,तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर,जांच के आदेश ।

To Top