उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) फिर शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी ।।

Uttarakhand city news dehradun अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में भिजवा दिया है जहां उसे शव की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं ।

घटना कोतवाली पटेलनगर के अंतर्गत शुक्रवार को चंद्रबनी शमशान घाट के पास गंदे नाले में एक पुरुष का शव पड़ा मिला । सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर पुलिस द्वारा शव को नाले से बाहर निकाल कर फील्ड यूनिट के माध्यम से घटना स्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराई गई। शव के निरीक्षण में शरीर पर कोई भी जाहिरा चोट या खरोच के निशान नहीं है। मृतक के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए है।आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने पर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव की पहचान हेतु शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं की जांच करते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। शव की शिनाख्त तथा पोस्टमार्टम के पश्चात मृत्यु के सही कारणों की जानकारी हो पाएगी। इस सबके बीच पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है ।।

Ad Ad
To Top