उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) नाबालिग युवती को लेकर हुआ फरार, आरोपी गिरफ्तार ।।

Uttarakhand city news dehradun -:महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस ,नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार .अभियुक्त के कब्जे से युवती को किया बरामदl
Dehradun
थाना क्लेमेंटटाउन

क्लेमेंटटाउन निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना क्लेमेंटटाउन पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जिसे उनके द्वारा काफी ढूंढने पर उसके बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना क्लेमेंटटाउन पर मु0अ0सँ0 – 07/2026, धारा- 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ठगी(हल्द्वानी) ईवीसीएल क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार ।।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना क्लेमेंटटाउन पर गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। गुमशुदा युवती के दोस्तो से पूछताछ में नाबालिग को सुमतपाल नाम के युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुमतिपाल को आर्मी ग्राउंड चन्द्रबनी चौक के पास से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से नाबालिक युवती को बरामद किया गया।

पीड़िता के कथनों के आधार पर अभियोग में धारा 65(1) BNS तथा  5 /6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गयी। पकड़े गया आरोपी की पहचान सुमतपाल पुत्र शत्रुघनपाल निवासी C-20 टर्नर रोड, थाना क्लेमेंटटाउन, उम्र- 20 वर्ष के रूप में हुई है ।।
Ad Ad
To Top