Uttarakhand city news dehradun शासन ने अहम निर्णय लेते हुए महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार अब राज्य में महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च 2026 के बजाय 30 मार्च 2026 (सोमवार) को रहेगा।

पूर्व में जारी अधिसूचना संख्या- 1800/XXXI(15)G/25-74 (सा0)/2026 दिनांक 24 दिसम्बर 2025 की अनुसूची-1 में महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च को घोषित किया गया था, जिसे अब संशोधित कर 30 मार्च कर दिया गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2026 को सभी शासकीय कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और कार्य यथावत संचालित होगा।
यह आदेश अपर सचिव महावीर सिंह चौहान द्वारा जारी किया गया है। अधिसूचना की प्रतिलिपि सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों एवं संस्थानों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी गई है।




