उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)भारी बारिश की चेतावनी, इस जनपद में स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद ।।

कार्यालय जिलाधिकारी/जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, जनपद देहरादून।

सम्पर्क नं0-0135-2726066, 1077, ईमेल-deoc.pgrc.ddn@gmail.com

पत्रांक 2384 / ज०आ०प्र० प्रा०/2025-26

दिनांक: 26 जनवरी, 2026

आदेशःः

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 26 जनवरी, 2026 को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट के अनुसार दिनांक 27 जनवरी 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर के साथ ही मध्यम बर्फबारी का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में गतिमान शीतकाल / शीतलहर के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में प्रतिकूल प्रभाव पडने की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 27.01.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)देर रात्रि यहां पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव।।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 27.01. 2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

ह०/

(सविन बंसल)

जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण देहरादून।

प्रतिलिपिः- निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं अनुपालनार्थ प्रेषित-

  1. सचिव महोदय, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखण्ड शासन।
  2. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून।
  3. मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून।
  4. अपर जिलाधिकारी प्र०/वि०/रा० देहरादून।
  5. समस्त उपजिलाधिकारी देहरादून।
  6. मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून।
  7. जिला कार्यक्रम अधिकारी, देहरादून।
  8. जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।
  9. जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, देहरादून।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला ,कोसी, नंधौर नदी में रिकॉर्ड खनन, राजस्व आय बढ़ी।।

(प्रत्यूष सिंह)

प्रभारी अधिकारी जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण / नगर मजिस्ट्रेट देहरादून।

Ad Ad
To Top